*भूमिहार जागरण मंच द्वारा रिक्शा चालकों को 10 लाख के बीमा की सौगात*
*दिनांक – 2 नवम्बर 2025, मुंबई:*
भूमिहार जागरण मंच ने एक बड़ी पहल की है जो समाज के मेहनतकश वर्ग को समर्पित है। दिनांक 2 नवंबर 2025 को भूमिहार जागरण मंच ने एक प्रभावी सामुदायिक सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में 50 रिक्शा और टैक्सी चालकों को मंच की ओर से *10 लाख का नि:शुल्क दुर्घटना बीमा कवच प्रदान किया गया।*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *श्री विनीत राय जी* (अध्यक्ष – अविष्कार समूह), *श्री मंगेश नाईक जी* (राष्ट्रपति शौर्य पदक से सम्मानित – वीरता पुरस्कार विजेता) एवं *श्री ज्ञानेश्वर राजम जी* (पुलिस उप निरीक्षक, वाकोला यातायात विभाग) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक विचारों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और मंच की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने सहभागिता की, जिससे यह सिद्ध हुआ कि समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति भूमिहार जागरण मंच का समर्पण निरंतर प्रगाढ़ हो रहा है।
मंच का उद्देश्य आगामी समय में *1,000 रिक्शा एवं टैक्सी चालकों* तक यह दुर्घटना बीमा सुविधा पहुँचाने का है, ताकि समाज के प्रत्येक मेहनतकश व्यक्ति को सुरक्षा और सम्मान का कवच प्राप्त हो सके।
*भूमिहार जागरण मंच — सेवा, सम्मान और सुरक्षा के लिए हर पल समर्पित।*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें