गोरेगाव पश्चिम वार्ड 56 से राजुल समीर देसाई 30 दिसंबर को भरेंगे नामांकन पर्चा, समर्थकों में उत्साह मुंबई (महाराष्ट्र) मुंबई महानगर पालिका चुनाव के लिए गोरेगांव पश्चिम वार्ड 56 से भाजपा-शिवसेना महायुति के अधिकृत उम्मीदवार राजुल समीर देसाई 30 दिसंबर मंगलवार दोपहर 1 बजे आजाद मैदान स्थित जागर आफिस से अपना नामांकन (पर्चा) दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार नामांकन दाखिल करने के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहेंगे। राजुल समीर देसाई ने कहा कि वे वार्ड 56 के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। महायुति नेताओं का मानना है कि राजुल समीर देसाई की मजबूत पकड़ और जनसमर्थन के चलते वार्ड 56 में महायुति की स्थिति मजबूत होगी। इसकी जानकारी गुलाब शर्मा ने दी है।