शक्ति जनहित महिला मंडल के नए कार्यालय का उद्घाटन, आमदार विलास तरे और एड. गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू) ने दिया हर मदद का आश्वासन*

 *


नालासोपारा पूर्व, संतोष भुवन, स्थित शर्मा वाड़ी में शक्ति जनहित महिला मंडल का नया कार्ययालय 

दिनांक 21 जुलाई 2025 को बड़े उत्साह और समारोहपूर्वक उद्घाटित हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर बोइसर विधानसभा के *आमदार श्री विलास तरे तथा शक्ति जनहित मंच के संस्थापक अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट* *गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू)* ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यालय उद्घाटन के साथ-साथ आमदार विलास तरे जी के हाथों छत्री (छाता) वितरण भी किया गया, जिससे महिलाओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।



कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में श्री तरे ने महिला मंडल की सदस्यों को माँ भवानी के स्वरूप में देखते हुए, उन्हें समाज में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "माँ भवानी की तरह शक्ति और त्याग का प्रतीक बनकर महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएंतरे जी और श्रीवास्तव जी का भरोसा और समर्थन

उद्घाटन समारोह में दोनों नेताओं ने यह आश्वासन दिया कि शक्ति जनहित महिला मंडल की किसी भी सदस्य को यदि कोई समस्या या परेशानी होती है, तो वे उसकी जानकारी महिला मंडल की पदाधिकारियों के माध्यम से सीधे आमदार तरे जी या भाजपा उपाध्यक्ष श्रीवास्तव जी तक पहुँचाएं। दोनों नेताओं ने विश्वास दिलाया कि वे हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे हमेशा महिलाओं के हक, सम्मान और विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।


हेमा सिंह का नेतृत्व और जमीनी कार्य

महिला मंडल की अध्यक्ष हेमा सिंह के नेतृत्व में संगठन ने पहले ही क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने महिलाओं के हित में मंडल की स्थापना की और सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए कई कामों को अंजाम दिया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए विभिन्न स्थानीय समस्याओं का समाधान किया गया।


महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम

शक्ति जनहित महिला मंडल से 3,000 से भी अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो पिछले 5 वर्षों से नालासोपारा पूर्व, विशेषकर संतोष भुवन क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

शक्ति जनहित महिला मंडल का यह नया कार्यालय महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल साबित होगा। यह उद्घाटन न केवल एक संगठन के नए अध्याय की शुरुआत है, बल्कि समाज में महिलाओं की सक्रिय भूमिका और उनकी ताक़त को पहचान देने का प्रतीक भी है।

प्रमुख लोगो की उपस्तिथि

इस कार्यक्रम में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा वसई विरार जिला अध्यक्ष संतोष यादव, शिवसेना वसई तालुका प्रमुख एवं आई फॉउंडेशन के संस्थापक गोपाल पाटिल, शिवसेना बोइसर विधानसभा समन्वयक संजय महतो, शक्ति जनहित मंच के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं भाजपा उ.भा.मो. वसई विरार जिला उपाध्यक्ष रामजतन गुप्ता, स्वस्तिक साईं मित्र मंडल के संस्थापक सुजीत सिंह, युवा समाजसेवी अभिषेक सिंह ठाकुर, पत्रकार संजय सिंह, सचिन पांडेय, कंचन यादव, अभिषेक शर्मा, मंजय गुप्ता, बृजेश चौबे, सचीन तिवारी, विकास मिश्रा, संजय मिश्रा, एवं महिला मंडल से पुष्पा विश्वकर्मा, राधा सिंह, गीता कनोजिया, सोनी पाठक, प्राजक्ता पडावे, कविता मिश्रा, नमिता वर्मा, शोभा सूर्यवंशी, वंदना शुक्ला, शकुंतला सिंह, पूनम श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, एवं कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गोरेगाव पुलिस ने गुमसुदा 3 साल के बच्चे को 5 घंटे मे खोज निकाला

भदोही सुरियावा जयमाल के बाद बरात व दूँल्हा पहुचे स्थानी पुलिस थाना