*समाज विकास सेवा संघ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध* *संस्थापक विनय मिश्रा द्वारा संचालित* *खड़ीपट्टा में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण*
समाज विकास सेवा संघ एक ऐसे संगठन के रूप में जाना जाता है जो छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करता है। इस संस्था का कार्य सिर्फ शैक्षणिक सामग्री वितरित करना ही नहीं है बल्कि इस संस्था का काम बिल्कुल अलग है। बच्चों में पढ़ाई के अलावा और भी कई गुण छुपे होते हैं। उन गुणों की खोज कर उन बच्चों को आगे लेकर आना भी इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है और संस्था पिछले 15 वर्षो से यह कार्य लगातार कर रही है
यहां के विद्यार्थियों का संस्था के संस्थापक श्री विनय मिश्राजी ने मार्गदर्शन करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया
इस अवसर पर खादीपट्टया के सत्रह विद्यालयों में चिंभवे, बेबलघर, तेलंगे, वलंग, एडिस्ट, खैरे स्कूलों के छात्रों को मुफ्त नोटबुक और कंपोज़ आदि वितरित किए गए, इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्री विनय मिश्र, अध्यक्ष एडवोकेट. श्री पवन करकेरा, महासचिव श्री कन्हैयालाल यादव, सचिव श्री अनुपम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र भागवत,रघुनाथ भागवत पत्रकार महाड वन विभाग अधिकारी संजय भागवत, रघुनाथ भागवत, चिंभावे सरपंच विक्रम मालप,माझी पुलिस पाटिल विजय साली आदि मान्यवर उपस्थित थे।
आज की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच में, संगठन इन बच्चों के कौशल को स्कूली पाठ्यक्रम से परे जागृत करने का काम करता है ताकि वे गलत राह चुनकर अपने भविष्य को मुरझा न दे बल्कि जीवन की लड़ाई लड़ें और सफल हों। इस संस्था के माध्यम से अब तक हजारों विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की जा चुकी है। साथ ही गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के शैक्षणिक खर्च का बोझ भी इसी संस्था के माध्यम से उठाया जा रहा है। ऐसा संस्था के अध्यक्ष एड. पवन करकेरा ने सभी को बताया।
इस बीच शुक्रवार को भारी बारिश होने के बावजूद भी इस संस्था के पदाधिकारियों ने मुंबई से आकर खड़ीपट्टा के स्कूली छात्रों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया. यहां के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों व बच्चों ने भी उत्साहपूर्ण माहौल में अतिथियों का स्वागत किया. संगठन के पदाधिकारियों में संस्थापक, अध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष आदि सदस्यों ने समर्पण की भावना के साथ बच्चो में कैडबरी चॉकलेट का भी वितरण किया जिससे विद्यार्थियों के मासूम चेहरों पर मीठी सुकून की मुस्कान के साथ आत्मविश्वास की तालियों की गर्जना बहुत ही आनंददायी के रूप में देखने को मिले।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें