रघुवीर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी सोनिया ने मास्को में जीता गोल्ड मेडल
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर गोल्डन गर्ल का फूल व नोटों की मालाएं पहना और बुक्के देकर किया गया जोरदार भव्य स्वागत
नई दिल्ली, 9 मई। रोहतक में स्थित रघुवीर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी की होनहार खिलाड़ी सोनिया का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जोरदार भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर रघुवीर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक एवं कोच राजकुमार सैनी, भारतीय वूशु संघ के सीईओ सोहेल अहमद के अलावा अरुण कुमार, संदीप कश्यप, सोनिया के पिता हरिमोहन ने फूल व नोटों की मालाएं पहना और बुक्के देकर स्वागत किया।
सोनिया ने रूस की राजधानी में 3-8 मई को हुई मास्को स्टार वूशु कप में अपनी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पटकनी देकर स्वर्ण पदक हासिल कर न केवल भारत व हरियाणा प्रदेश का बल्कि अपने पैतृक शहर रोहतक का नाम भी रोशन करने का काम किया है।
इस मौके पर पर भारतीय वूशु संघ के सीईओ सोहेल अहमद, कोच राजकुमार सैनी, अरुण कुमार, संदीप कश्यप, सोनिया के पिता हरिमोहन, अमित कौशिक शामिल थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें