गोरेगाव प्रेम नगर में सड़क बनाने का काम शुरू
गोरेगाव विधायक सौ. विद्या ठाकुर ने गोरेगाव की जनता से जो वादा किया था। गड्ढामुक्त गोरेगाव अब वह साकार होने जा रहा है।
■ मुंबई, लोकमित्रन्यूज़ गोरेगाव . पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक विद्या ठाकुर ने गुरुवार को गोरेगांव (पश्चिम) में विश्वकर्मा रोड, प्रेम नगर, लक्ष्मीनगर लिंक रोड के कांक्रीटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया. ठाकुर ने सड़क कांक्रीटीकरण कार्य के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में 62 सड़कों का कांक्रीटीकरण कार्य महानगरपालिका की ओर से जल्द ही शुरू किया जाएगा. इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश
उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर, नगर सेविका श्रीकला पिल्ले, मिलिंद वाडेकर, वार्ड अध्यक्ष छायाराम कलवार, सुशील चव्हाण, उपस्थित रहे..
गोरेगांव मंडल अध्यक्ष विजय गायकवाड़ व गोरेगाव विधानसभा मंत्री भोलानाथ यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिको बीच कार्यक्रम हुआ सफल।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें