*अनोखे अंदाज़ में मनाया दादा श्री कुंथूनाथ दादा का जन्म कल्याणक महोत्सव : हार्दिक हुंडिया*

 मुंबई के उपनगर कांदीवली स्थित २७ साल पुराने श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ ने संघ के प्रमुख हार्दिक हुंडिया जी के नेतृत्व में एक अनोखे अंदाज़ में दादा श्री कुंथूनाथ दादा का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

 मूल नायक श्री कुंथूनाथ दादा के साथ में दादा श्री सुमति नाथ दादा को , दादा श्री महावीर स्वामी दादा को , दादा श्री शांति नाथ दादा को गुलाब से भरे हार के साथ मोतीचूर के लड्डू चढ़ाये । 

राजेश भाई विधिकारक ने श्री कुंथू नाथ दादा

की भाव यात्रा करवाई और साथ में संगीतकार श्री चिराग़ भाई और हितेश भाई ने संगीत के सुरों के साथ गाजे बाजे से पुरा माहौल संगीतबद्ध एंव भक्तिमय बनाया था  । संघ के भूतपूर्व प्रमुख श्री कीर्ति भाई शाह , श्री तरुण भाई रामाणी  , श्री भानु भाई गांधी , श्री हेमेंद्र भाई शाह , श्री संजय भाई शाह , श्री राजेंद्र भाई दक , श्री चिंतन भाई शाह , श्री वीरेन्द्र भाई सेठिया सहीत  सभी
मान्यवर जो  संघ के  कार्य करने में  हमेंशा आगे  रहेनेवाले  महानुभावो को इस अवसर पर  सम्मानित किया गया ।
रोज़ सामायिक  करने वालो को कटासना , मुंहपट्टी से, रोज़ पूजा करने वाले को पूजा का रूमाल , स्वाध्याय करने वाले को सापडा , नवकार गिनने वाले को नवकारवाली से सुनीता हार्दिक हुंडिया के शुभ हाथों से सम्मानित किया गया । इस जन्म महोत्सव की सब से बड़ी बात यह थी कि *अमेरिका से आई ६ साल की बच्ची किवा शाह ने भगवान की पूजा की । इस उपलक्ष में  किवा को भी हार्दिक हुंडिया के हाथो से सम्मानित किया गया* । विश्व वंदनीय जैन धर्म के नियम और तप साधना हर घर में नित्य होती है और वह  संस्कार बच्चों में आते हैं । यह बात कहते हुवे संघ के प्रमुख हार्दिक हुंडीया जी ने समस्त जैन शासन को भगवान श्री कुंथूनाथ स्वामी जी के जन्म कल्याणक की हार्दिक बधाई दी । दादा का मंदिर फुलो  और घी के दियो से सजाया गया और भव्य आंगी से दादा की प्रतिमाजी सजाई गई थी । २० साल से भगवान की सेवा पूजा करने वाले पुजारी अनिल चौहान को भी पूजा की जोड़ से सम्मानित किया ।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गोरेगाव पुलिस ने गुमसुदा 3 साल के बच्चे को 5 घंटे मे खोज निकाला

भदोही सुरियावा जयमाल के बाद बरात व दूँल्हा पहुचे स्थानी पुलिस थाना